महादेवपुर घाट पर गंगा में डूबने से मधेपुरा के युवक की मौत, घाट की बदहाली पर उठे सवाल


 मधेपुरा/महादेवपुर। गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंहेश्वर निवासी छोटू कुमार (पिता- सूरज पोद्दार) के रूप में हुई है। वह इंटर का छात्र था और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

परिजनों के अनुसार छोटू कुमार अपने पूरे परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए महादेवपुर घाट गया था। स्नान के दौरान घाट पर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 पोस्टमार्टम के बाद शव को ले जा रहे हैं मृतक का भाई


मृतक के भाई ने बताया कि महादेवपुर घाट पर बच्चों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। घाट पर सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और बचाव कर्मियों की कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि घाट पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था होती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी घाट की बदहाली पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ